Taja Report

छेड़छाड़ में पूर्व मंत्री का पुत्र और साथी जेल गए

मुजफ्फरनगर। मां बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आर्यमान रघुवंशी पुत्र सुधीर बालियान और शौर्य गुप्ता पुत्र मनीष गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  आर्यमन रघुवंशी पूर्व मंत्री भाजपा नेता सुधीर बालियान का पुत्र है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड पर पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे व उसके दोस्त पर शराब के नशे की हालत में छेड़छाड़ करने का आरोप, सड़क पर घूम रही मां बेटियों से छेड़छाड़ व अभद्रता करने का आरोप,वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। स्कूटी सवार दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। इनमें एक पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर बालियान का लड़का बताया जा रहा है।

*प्रेस नोट-*

 

*थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ छेडछाड/अभदृता करने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 01 स्कूटी (घटना में प्रयुक्त) बरामद।*

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव व थाना प्रभारी नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

पुलिस के अनुसार वादी द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी माता व बहन के साथ स्कूटी सवार दो युवकों द्वारा अश्लील हरकते करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया गया तथा विरोध करने पर बदतमीजी करते हुए मारपीट व धक्का-मुक्की कर स्कूटी से फरार हो गये। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 191/2026 धारा 74/79/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से अभियुक्तगण की पहचान की गयी तथा प्रकाश में आये अभियुक्तगण आर्यमान व शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार किया गया व कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *