Skip to main content

TR NEWS UP-UK

छह साल पहले लापता ससुर और बहू ने कर ली शादी और पति बन गया उसका बेटा

बदायूं । एक महिला ने अपने पति को छोड़कर भाग कर अपने ससुर से शादी कर ली। उसकी सात साल पहले शादी हुई थी।

महिला ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तब उसका पति नाबालिग था। वह अपने पति से अक्सर परेशान रहने लगी। इसी के चलते वह अपने ससुर के साथ भाग गई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और चंदौसी में जाकर रहने लगे। महिला ने बताया कि अब उसके एक बेटा भी है। महिला का कहना है कि सात साल पहले जो शादी हुई थी वह उसे नहीं मानती है वह अपने ससुर से शादी करके बहुत खुश है। दोनों अपनी मर्जी से शादी करके रह रहे हैं। पुलिस ने दोनों की बातों को सुनने के बाद छोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार पूरा मामला बदायूं जिले के दबतोरी चौकी क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया कि 2016 में वजीरगंज की रहने वाली एक युवती के साथ उसकी शादी हुई। एक साल बाद उसकी पत्नी अचानक से लापता हो गई। कुछ दिनों तक पत्नी को वह खोजता रहा इसी दौरान उसके पिता भी अचानक से लापता हो गए। दोनों की काफी दिनों तक खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। कुछ दिन बाद पिता और पत्नी के चंदौसी में होने की सूचना मिली तो उसकी जानकारी उसने बिसौली पुलिस को दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की और दोनों को ढूंढ निकाला। ससुर ने अपनी बहू के साथ शादी कर ली थी। अब पत्नी का पति उसका बेटा बन गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *