Skip to main content

TR NEWS UP-UK

छह लोगों ने पूरे देश को चक्रव्यूह में फंसाया: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चक्रव्यूह के जरिए सरकार पर निशाना लगाते हुए छह लोगों पर देश को चक्रव्यूह में फंसाने का आरोप लगाया।

बजट पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने हिंदुस्तान के युवाओं, किसानों और गरीबों को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसा दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि सत्तापक्ष चक्रव्यूह बनाता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी व विपक्ष चक्रव्यूह तोड़ता है। राहुल गांधी ने कहा हजारों साल पहले अभिमन्यु को चक्रव्यूह में छह लोगों ने फंसा कर मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के आकार का होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है।

राहुल गांधी के कहा कि देश के पिछड़े लोग अभिमन्यु नहीं है अर्जुन हैं। राहुल गांधी अपने भाषण में इंडिया गठबंधन को लेकर आए और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहला कदम इंडिया गठबंधन ने ले लिया है। पीएम के कॉन्फिडेंस को हमने हिला दिया। मेरे भाषण में कभी नहीं आएंगे अब। पद्मव्यूह वाले लोग हैं उनको देश का नेचर समझ नहीं आया। हिंसा, नफरत हिंदुस्तान का नेचर नहीं है। चक्रव्यूह हिंदुस्तान का नेचर नहीं है। हिंदुस्तान को नेचर अलग है, हर धर्म में चक्रव्यूह के खिलाफ फॉर्मेशन होता है, हिंदू धर्म में चक्रव्यूह के अपॉजिट क्या होता है शिव की बारात। कोई भी शिव के बारात में आ सकता है, नाच सकता है अपना सपना देख सकता है।

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा चार और लोगों का नाम लिया, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आपत्ति जताई। राहुल गांधी ने कहा कि अभिमन्यु को चक्रव्यूह में छह लोगों ने घेर कर मारा था। आज भी चक्रव्यूह रचने वाले छह लोग हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, मुकेश अंबानी और अडानी… ये 6 लोग ही देश को चलाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाया गया था उसी तरह हिंदुस्तान को फंसा दिया गया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, सेना के जवानों को अग्निपथ के चक्रव्यूह में फंसाया गया। बजट में अग्निवीरों को पेंशन के लिए रुपया नहीं दिया गया। अन्नदाता ने आपके चक्रव्यूह से निकलने के लिए आपसे सिर्फ एक चीज मांगी है कि एमएसपी की कानूनी गारंटी दे दीजिए, लेकिन नहीं दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की तरफ से मैं कहना चाहता हूं कि हम एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे। राहुल गांधी हाल ही में जिस मोची से यूपी में मिलकर आए उस बात का भी जिक्र किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *