सूरत। भारी बारिश के बीच शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि इमारत ढहने के तुरंत बाद एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पूरी रात चले बचाव अभियान में सात लोगों के शव निकाले गए हैं। अभी भी बचाव व राहत कार्य चल रहा है।
Author: Taja Report
Views: 26

