मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर खतौला रोड़ पर दो शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 05 किलो 94 ग्राम अवैध गांजा) अनुमानित कीमत 80,000/- रूपये) बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस चैकिंग के दौरान सूचना मिली की 02 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण अवैध मादक पदार्थ के साथ खतौला मार्ग पर पैदल ही आने वाले हैं। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा खतौला मार्ग पर ग्राम माण्ड़ी के पास से 02 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 05 किलो 94 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0- 300/2024 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* अमित पुत्र विरमपाल निवासी ग्राम बावली थाना बडौत जिला बागपत।
*2.* राजेश पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम मुकुन्दपुर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी-*
05 किलो 94 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत करीब 80,000/-)


