https://youtube.com/shorts/yk6osMhxeE0?si=qFIDxx3LrdeMaQhQ
मुजफ्फरनगर। थाना छपार इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार ने बताया कि थाना छपार पर मु0अ0सं0188/2026 धारा137(2)/65(1)/61(2) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक 05.09.2026 को थाना छपार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियुक्त समीर को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियोग में 02 अभियुक्त वांछित चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीमो का गठन किया गया था। क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार ने बताया कि आज थाना छपार पुलिस मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिग से दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित अभियुक्तगण रेता नंगला के जंगलों में छिपे हुए है। सूचना पर थाना छपार पुलिस तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तथा अभियुक्तों की घेराबन्दी की गयी। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर फायर करते रहे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त सलमान पुत्र लताफत निवासी ग्राम छपरा थाना छपार, मुजफ्फरनगर उम्र 32 वर्ष करीब व अव्वलीन पुत्र सलीम निवासी ग्राम छपरा थाना छपार, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 23 वर्ष के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये हैं। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


