मुजफ्फरनगर । बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़ाना बस अड्डे के निकट मस्जिद वाली गली में छत से गत्ता फेंकते समय नीचे गिरने से कबाड़ी की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में सूचना मिलते ही कोहरम मच गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गिरने के बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाया लेकिन सिर जमीन में टकराने के कारण गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
Author: Taja Report
Views: 21


