बदायूं। आधी रात को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी गलती से वो प्रेमिका की देवरानी की चारपाई पर जाकर लेट गया।मामला खुलते ही शोर मचने पर वह भाग गया। बाद में वह महिला उसके साथ फरार हो गई।
मामला उघैती थाना क्षेत्र के परिवार का कहना है कि यहां रहने वाले युवक के परिवार बड़ी बहू से पिछले दो साल से प्रेम संबंध थे। वह कई बार उससे मिलने हमारे घर रात में पहुंचा और पकड़ा भी गया लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने एक बार भी कार्रवाई नहीं की जिससे उसके हौसले बुलंद हो गए। पांच नवंबर की रात करीब 1.30 बजे युवक दोबारा उससे मिलने छत के रास्ते घर में पहुंच गया। भूल से वह हमारी छोटी बहू की चारपाई पर पहुंच गया। जब उसके साथ अंधेरे में छेड़खानी शुरू की तो वह जाग गई और शोर मचा दिया। परिवार के लोग भी जाग गए। इस दौरान युवक मौका पाकर भाग गया। विवाहिता के पति का आरोप है कि पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को आरोपी ने पिकअप गाड़ी से उसे टक्कर मारकर जान से मार डालने की कोशिश भी की। उसने इस बारे में भी पुलिस को बताया लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। अब वो उसकी बीवी को लेकर भाग गया है। पुलिस ने छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन जान से मारने की कोशिश और महिला को लेकर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने कहा- हम मामले की अच्छे से जांच कर रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

