Skip to main content

TR NEWS UP-UK

छठे चरण में यूपी में 11 बजे तक 27 % मतदान

नई दिल्ली। सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में शनिवार को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है। इस चरण में धर्मेन्‍द्र प्रधान, मेनका गांधी, बांसुरी स्वराज, राज बब्बर और कन्हैया कुमार जैसे नेता चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। सोनिया और राहुल गांधी ने दिल्ली में मतदान किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *