Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चौधरी शक्ति सिंह क्रांति सेना छोड फिर भाकियू में वापस लौटे

मुजफ्फरनगर। चौधरी शक्ति सिंह क्रांति सेना से त्यागपत्र देकर चौधरी राकेश टिकैत जी की उपस्थिति में पुनः भारतीय किसान यूनियन में शामिल हो गए। 

भारतीय किसान यूनियन द्वारा टिकैत निवास सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य अभी कुछ महीना पहले भारतीय किसान यूनियन छोड़कर क्रांति सेना में गए चौधरी शक्ति सिंह वह उनके समर्थकों द्वारा आज पुनः क्रांति सेना व मण्डल अध्यक्ष किसान क्रांति सेना के पद से त्यागपत्र देकर भारतीय किसान यूनियन में घर वापसी की घोषणा की गई। उनके भारतीय किसान यूनियन में पुनः शामिल होने पर स्वयं राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन चौधरी राकेश टिकैत के द्वारा उन्हें टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि चौधरी शक्ति सिंह भले ही कुछ समय अंतराल में कहीं भी रहे हो लेकिन संगठन के प्रति उनकी आस्था में कभी कमी नहीं रही और उन्होंने समय पर भारतीय किसान यूनियन को समर्थन दिया और कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे इससे पता लगता है कि चौधरी शक्ति सिंह सच्चे किसान सेवक हैं और ऐसे किसान सेवक का पहले भी और अब भी हमेशा संगठन में एक विशेष स्थान है। साथ ही मंडल अध्यक्ष सहारनपुर नवीन राठी के द्वारा भी उनका स्वागत किया गया और चौधरी राकेश टिकैत के आदेश अनुसार मंडल अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के द्वारा उन्हें मंडल उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। चौधरी नवीन राठी ने कहा कि चौधरी शक्ति सिंह के संगठन में आने पर संगठन को और मंडल कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष बनाने से मण्डल कार्यकारिणी बल मिलेगा क्योंकि चौधरी शक्ति सिंह की ईमानदारी लगन और कर्मठता किसी से छिपी नहीं है आपको बता दें कि अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व चौधरी राकेश टिकैत भाकियू के मुख्य पदाधिकारियों के साथ चौधरी शक्ति सिंह के पिताजी के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव धीरज लाटियांन, अशोक चौधरी मुरादाबाद मण्डल प्रभारी, योगेन्द्र बालियान प्रधान राटौर,  जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलराम, ज़िला उपाध्यक्ष पियूष पंवार, जिला महामंत्री कुलदीप सिरोही, प्रदीप शर्मा कुक्कू, मोहब्ब्त अली जिला प्रचार मंत्री, अशोक घटायन, मनोज ठाकुर, अमित त्यागी, मोनू चौहान, अबरार आढ़ती, बिट्टू अंसारी, शुभम् त्यागी, सुनील सैनी, साहिल खान, मेनपाल, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *