Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर लगाया चिकित्सा शिविर

सिसौली। किसान मसीहा एवं बालियान खाप के मुखिया स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि पर एम जे हॉस्पिटल शाहपुर द्वारा लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में आज 410 मरीजो का सफल परीक्षण कर उपचार किया गया तथा निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई किसान नेता एवं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की आज 13वी पुण्यतिथि पर किसान भवन सिसौली में एम जे हॉस्पिटल शाहपुर के डायरेक्टर डॉक्टर जुनैद चौधरी द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में आधा दर्जन चिकित्सको की टीम ने निशुल्क मैडिकल कैंप लगाकर लगभग 410 विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों का सफल परीक्षण का उपचार किया इस दौरान जनरल फिजिशियन एमडी चिकित्सक डॉक्टर विष्णु गर्ग, डॉ हिमांशु कुमार, डॉक्टर प्रीति शर्मा, डॉक्टर मोहम्मद सलीम, मोहम्मद तारिक आदि ने शिविर को सफल बनाया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *