Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चौधरी नरेश टिकैत के साथ भाकियू कार्यकर्ता भी जाएंगे गिरफ्तारी देने

मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि संगठन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत 24 मई को कोर्ट में पेश होंगे और उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी जाएंगे।

उन्होंने कहा कि  समाचार पत्रों और मीडिया नेटवर्क के माध्यम से आप सभी को सूचित हुआ होगा कि, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चौधरी नरेश टिकैत जी को आगामी 24 मई 2024 को सहारनपुर न्यायालय में पेश होने के आदेश जारी हुए है। उक्त पेशी के आदेश 14 वर्ष पूर्व सरसावा थाने में दर्ज एक मुकदमें के संबंध में जारी हुए है।
14 वर्ष पूर्व दर्ज हुए मुकदमें में न्यायालय द्वारा ना कोई नोटिस भेजा गया ना ही कोई सूचना प्रेषित की गई।
आज अचानक से 24 मई को अदालत में पेश होने को कहा गया और हाजिर नहीं होने पर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए।
भारतीय किसान यूनियन के सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता दल-बल के साथ तैयार रहे, 24 मई 2024 को भारतीय किसान यूनियन के सभी योद्धा, आदरणीय चौधरी नरेश टिकैत जी के साथ सहारनपुर न्यायालय पहुंच कर गिरफ्तारी देने का कार्य करेंगे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *