Taja Report

चोरी की तीन फॉरच्यूनर गाडी कारों समेत दो शातिर गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा लग्जरी गाडियों को चोरी कर तथा चेसिस नंबर बदलकर व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वाहनों को बेचने वाले अन्तर्राज्यीय स्तर के वाहन चोर गिरोह के 02 शातिर चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 फॉरच्यूनर गाडी बरामद(अनुमानित कीमत करीब 1.80 करोड रूपये) बरामद की हैं।

थाना बुढाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ दिन से एक अन्तर्राज्यीय स्तर का गैंग सक्रिय है जो चोरी व फाईनेन्स के वाहनो को खरीदकर उनके फर्जी तरीके से इंजन व चैसिस नम्बर बदलकर तथा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेचने का कार्य करता है, तथा उन्होनें बुढाना-कांधला मार्ग से विज्ञाना मार्ग पर पडने वाले खंडहर में इन गाडियों को बेचने के लिये एकत्रित किए हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी तथा वहां पर मौजूद 02 व्यक्तियों को भागने का अवसर दिए बिना गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 03 फॉरच्यूनर गाडियां बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* आदिल पुत्र जावेद अहमद निवासी करालपुरा दनऊ तहसील व थाना कोहिमू जिला कुलगाम, कश्मीर, उम्र 30 वर्ष ।

*2.* मनीष पुत्र ब्रजपाल निवासी औरंगाबाद फजलगढ थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद हाल पता गृहम कालोनी 183 बिजली बम्बा बाईपास थाना लोहिया नगर जिला मेरठ, उम्र 32 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*

▪ 01 फॉर्च्यूनर कार HP24E4533(फर्जी नंबर) जिसके सम्बन्ध में थाना बसन्त विहार साउथ दिल्ली में मु0अ0सं0 021710/25 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है ।

▪ 01 फॉर्च्यूनर कार, (बिना नंबर प्लेट) जिसके सम्बन्ध में थाना फर्श बाजार शाहदरा दिल्ली में मु0अ0सं0 11711/25 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है ।

▪ 01 फॉर्च्यूनर कार, (बिना नंबर प्लेट) जिसके सम्बन्ध में थाना लक्ष्मी नगर दिल्ली में मु0अ0सं0 011317/25 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है ।

थाना बुढाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण अन्तर्राज्यीय स्तर के शातिर अभियुक्तगण हैं, इनके विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसमें शामिल सभी व्यक्तियों के अलग-अलग काम निर्धारित हैं। हमारे अन्य साथी हमे वाहन चोरी कर उपलब्ध कराते हैं उसके बाद हम चोरी किए गये वाहनों के चेसिस नंबर मिटा देते हैं तथा वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट व दस्तावेज तैयार करते हैं। उसके बाद हम अपने अन्य साथियों की सहायता से ग्राहक खोजते हैं तथा उन्हे ये वाहन बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं तथा अर्जित किए गए लाभ को आपस में बांट लेते हैं।

*10.* है0का0 विकास चौधरी सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।

*11.* का0 1377 नकुल कुमार, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*12.* का0 1913 अस्फाक अली, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*13.* का0 1767 केतन कुमार, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

 

उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना बुढ़ाना पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹15,000/- (पंद्रह हजार रुपये) के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *