मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा फाईनेन्स पर लिए गए वाहन के चोरी होने की झूठी रिपोर्ट लिखाकर वाहन के चेसिस व इन्जन नम्बर को परिवर्तित कर वाहन बेचने वाले 03 अभियुक्तगण को इंचौडा मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 आयशर कैन्टर नम्बर एआर 06 सी 0121 बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना रतनपुरी पुलिस चौकी कल्याणपुर पर चैकिंग कर रही थी तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि इन्चौडा मोड पर तीन व्यक्ति खडे है जो कि फाईनेन्स पर वाहन निकालकर उस वाहन की चोरी की झूठी सूचना दर्ज करा उस वाहन का इन्जन व चैसिस नम्बर बदलकर अन्य राज्य में पंजीकृत कराकर बेच देते हैं। सूचना पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को इंचौडा मोड से घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया तथा आयशर कैन्टर का नम्बर ई-चालान ऐप से चैक किया तो रजिस्ट्रेशन नम्बर चैसिस नम्बर से मेल खा रहा है परन्तु इन्जन नम्बर से मेल नही खा रहा है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी से सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 77/2024 धारा 420,467,468,471 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* अमित कुमार पुत्र महेन्द्र सिहं निवासी भोला झाल थाना जानी जनपद मेरठ।
*2.* अंकित पुत्र मान सिहं निवासी ग्राम कितास थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर।
*3.* मनीष पाल पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम खिरवा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ।
*बरामदगी-*
✅ 01 आयशर कैन्टर रजिस्ट्रेशन नम्बर एआर 06 सी 0121।
अभियुक्त अमित द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया की आयशर कैंटर रजिस्ट्रेशन नम्बर एआर 06 सी 0121 को मैने वर्ष 2021 में बालाजी रोड लाइन्स के नाम से फाईनेन्स पर खरीदा था इसका असली रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 15 एफटी 1817 था। में और मेरे साथी मनीष तथा अंकित ने इस कैन्टर के चोरी होने के सम्बन्ध में झूठी सूचना पंजाब राज्य के थाना सदर तरणतारण में दी थी तथा मनीष व अंकित के साथ मिलकर मैने उक्त कैन्टर का चैसिस नम्बर बदलकर अरूणाचल प्रदेश से इसका रजिस्ट्रेशन अंकित के नाम करा लिया था आज हम लोग इस आयशर कैन्टर को बेचने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड लिया।


