Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चैकिंग में कार से ढाई लाख की नकदी बरामद

मुजफ्फरनगर । एफ.एस.टी. टीम तथा थाना बुढ़ाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दौराने पुलिस चैकिंग चौकीक्षेत्र बायवाला के पास से एक गाड़ी नंबर यूपी 19 आर 4781 से 2,50,000/- रूपये जब्त किये गये। उपरोक्त धनराशि की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एफ.एस.टी. टीम तथा थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा चौकीक्षेत्र बायवाला में लम्बरदार ढाबे पर वाहनो की सघन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक गाड़ी नंबर यूपी 19 आर 4781 को चैकिंग हेतु रोका गया तथा सघन तलाशी ली गयी तो गाड़ी से 2,50,000/- रुपये मिले। गाड़ी मे सवार व्यक्ति ब्रजेश कुमार यादव पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट खसौरा थाना हरवालपुर जपनद हरदौई से उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो कोई संतोषजनक जवाब नही दे सका ओर न ही धनराशि के स्रोत से सम्बन्धित कोई प्रपत्र दिखा सका। एफ.एस.टी. टीम व थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा उपरोक्त धनराशि को जब्त कर व जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *