Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नवीन मंडी स्थल पर व्यापारियों को किया तिरंगा वितरण

 

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने की सभी से घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने की अपील

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत पटेलनगर से नवीन मंडी स्थल कूकड़ा तक तिरंगा जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर राष्ट्रध्वज तिरंगा का वितरण किया और सभी लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि अपने शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने में पालिका के साथ मिलकर सभी व्यापारी और नागरिक अपना पूरा योगदान प्रदान करें।

हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत बुधवार को पटेलनगर स्थित अपने आवास से नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पालिका सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पालिका के अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा जागरुकता रैली का शुभारंभ किया। यहां से शुरू हुई यह यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ नवीन मंडी स्थल पर पहुंची। यहां दी गुड़ खाण्डसारी एण्ड ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल ने चेयरपर्सन सहित सभी का स्वागत किया। उनके प्रतिष्ठान पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया तथा इसके बाद तिरंगा ध्वज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर शहर में हर घर में तिरंगा पालिका स्तर से पहंुचाया गया है। हम व्यापारियों और आम लोगों के बीच पहुंचकर उनको हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरुक कर रहे हैं। यह अभियान देश के सभी लोगों को अपने राष्ट्र से जोड़ रहा है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस को एक पर्व की भंाति धूमधाम से मनाने की अपील की। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने हर घर तिरंगा फहराने की अलख जगाई है। हम लगातार इसके प्रति लोगों में जाकर जनजागरण कर रहे हैं। आज नवीन मंडी के व्यापारियों के बीच जाकर उनके प्रतिष्ठानों पर तिरंगा विरतण किया गया। यहां गुड़ मंडी, फल मंडी और अनाज मंडी के व्यापारियों को तिरंगा ध्वज बांटा गया है।

इस दौरान मुख्य रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, संजय मित्तल, सभासद सीमा जैन,  रविकांत शर्मा, प्रियांक गुप्ता, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, अमित पटपटिया, विनीत कुमार, सभासद पति विकल्प जैन, राहुल पंवार, व्यापारी हरिशंकर तायल, सुरेन्द्र बंसल, राजेश गोयल, अंकित सिंघल, नितिन सिंघल, सुरेश चन्द, रविन्द्र कुमार, मनमोहन मंूधड़ा, पुल्कित गुप्ता, विष्णु मंूधड़ा, राजेन्द्र सिंघल, तुषार गर्ग, अमित जैन, मनोज गोयल, पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक संजीव सिंघल आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *