Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चेयरपर्सन और ईओ ने शहर में तिरंगे बांटे

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र के आमजन मानस को राष्ट्रीय ध्वज वितरण करते हुए घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने हेतु आवाहन किया गया।

शासन के दिशा निर्देशन में आज आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ʺहर घर तिरंगाʺ अभियान के प्रति आमजनमानस को प्रेरित करने के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप व अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के आमजन मानस को राष्ट्रीय ध्वज वितरण करते हुए घरो पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने हेतु अनुरोध किया गया। इस दौरान समस्त आमजन मानस को बताया गया कि भारत सरकार द्वारा अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जायेगा। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही सेल्फी, रील्स, वीडियो, फोटो वेबसाईट harghartiranga.com पर अपलोड करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *