मुजफ्फरनगर । चुनाव प्रचार के बीच बारिश बाधा बन सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 13 से 14 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। 11 से 15 अप्रैल के बीच राजस्थान में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है। मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है और इसकी धुरी लगभग देशांतर के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। यह 71 डिग्री पूर्व तथा 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर तक बनी हुई है। इसके कारण मौसम में बदलाव आएगा।
Author: Taja Report
Post Views: 17

