मुजफ्फरनगर । चुनाव प्रचार को धार देने के लिए बसपा अध्यक्ष मायावती 14 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति के समर्थन में जनसभा करेंगी। दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दिन सरधना में सभा करेंगे। माना जा रहा है कि राजपूत समाज की नाराजगी दूर करने उनका कार्यक्रम सरधना के राजपूत बहुल क्षेत्र में लगाया गया है। बता दें कि राजपूत और गुर्जर समाज की पंचायतों में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ विरोध के स्वर उठने से समर्थक परेशान हैं।
Author: Taja Report
Views: 19


