Taja Report

चित्र विचित्र जी महाराज ने बाबा को और प्रेमियों को खूब रिझाया, उमडे श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति ने एक बार फिर ऐसा इतिहास रच दिया जो कई वर्षों तक भुलाया नहीं जा सकेगा समिति के द्वारा 41वा श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव बड़ी धूम धाम से नई मंडी रामलीला भवन में मनाया गया जिसमें श्याम बाबा का भव्य दरबार लगवाया गया। श्याम बाबा फूलों के श्रृंगार में सजकर बहुत मनमोहक लग रहे थे । मुख्य अथिति के रूप में नगर विधायक उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मान्य कपिल देव अग्रवाल,पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,भाजपा नेता विशाल गर्ग,भाजपा नेता अचिंत मित्तल मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ मौजूद रहे। मुख्य यजमान के रूप में अरविंद बंसल मिर्च वाले और अरुण गर्ग (पेपर वाले) ,दिनेश मित्तल (टीनू),राजीव गर्ग ,श्रेय गोयल ज्वेलर्स रहे । वृंदावन से आये हुए रसिक संत भजन गायक चित्र विचित्र जी महाराज ने बाबा को और प्रेमियों को खूब रिझाया बाबा के प्रेमियों से पूरा पंडाल भरा हुआ था समिति की ओर से छप्पन भोग, इत्रवर्षा, और बाबा के सभी प्रेमियों के लिये भोजन प्रसाद की व्यवस्था अर्पित जैन अक्षय फोम हाउस की ओर से की गई समिति ने सभी सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से समिति ऐसा सफल एवं अच्छा आयोजन कर पाती है समिति ने सभी श्याम प्रेमियों का भी धन्यवाद व्यक्त किया जिन्होंने अपना कीमती समय देकर इस कार्यक्रम को एक यादगार कार्यक्रम बना दिया श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग ,विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग,राजेंद्र गुप्ता,संजीव वर्मा, हर्षित अग्रवाल,प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल,अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग ,विवेक बंसल, मनोज खंडेलवाल, लव अग्रवाल एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *