नई दिल्ली। नई दिल्ली से लेह जा रहे विमान में चिंगारी दिखने के बाद उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में डेढ सौ यात्री सवार थे।
बताया गया है कि बोइंग 737 मॉडल के इस विमान में चिंगारी देखे जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस मामले में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण विमान को दिल्ली लौटाना पड़ा। प्रवक्ता के अनुसार, आपात लैंडिंग से पहले कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
Author: Taja Report
Views: 146

