
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण 01 शातिर चोर अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 40000 रुपये नकद, 03 अदद मोबाइल मय चार्जर व 02 अदद IPHONE तथा चोरी हुये जेवरात बरामद किए हैं।
राशिद पुत्र रियाज निवासी म०न0 992 हड्डी गोदाम फिरदौस मस्जिद खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर ने चोर द्वारा उसके घर में घुसकर कैश, जेवरात व मोबाईल फोन चुरा लेने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 248/24 धारा 380 भादवि0 पंजीकृत कराया गया था। जिसके अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के प्रवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी के निकट नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पर श्रीमान थाना प्रभारी द्वारा मु0अ0स0 248/24 धारा 380 भादवि० के तत्काल सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें गठित पुलिस टीम ने दिनांक 09.06.24 को उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर खास सूचना पर मु0अ0स0 248/24 धारा 380 भादवि0 से सम्बंधित शातिर चोर अभियुक्त को बाल्मिकि बस्ती वाली गली से मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने दौराने पूछताछ अपना नाम कैफ पुत्र रशीद निवासी बबली के बर्फ खाने के सामने गली में मौहल्ला खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर बताया है, गिरफ्तार अभियुक्त कैफ उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


