नई दिल्ली। चांदनी चौक पर नई सड़क इलाके में लगी भीषण आग में 120 दुकानें जल गईं। इससे करोड़ों रुपये के सूट साडी और लहंगे जलकर राख हो गये। कुछ इलाकों में अभी भी आग जलती रहने के कारण एक हजार से अधिक दुकानों पर ताला लटका रहा। व्यापारियों का कहना है कि चीरा खाना, वेदवाड़ा, श्रीराम मार्केट, महावीर मार्केट, गणेशी लाल मार्केट, ईश्वर मार्केट, भगवती मार्केट सहित आसपास की दुकानों में बिजली आपूर्ति ठप होने व आग फैलने के डर से दुकानें नहीं खुलीं। व्यापारी दुकानों के बाहर परेशान बैठे रहे। जिन दुकानों में आग लगी उनके मालिकों व परिजनों का बुरा हाल है।
Author: Taja Report
Post Views: 17

