चंडीगढ़। तीर्थ यात्रा से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में हाईवे पर दौड़ते समय आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है। बस में साठ लोग सवार थे। हादसे में जख्मी हुए 24 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी बचे लोग किसी तरह बस से बाहर कूद कर अपनी जान बचा सके। हरियाणा के कुंडली- मानेसर- पलवल यानी केएमपी एक्सप्रेस वे पर जिला नूंह के तावडू उप मंडल में देर रात हुए हादसे में तकरीबन एक सप्ताह से भी अधिक समय के बाद तीर्थ यात्रा से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की बस आग का गोला बन गई। धूं धूं करके जल रही बस के भीतर बैठे लोगों में आग लगते हैं बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई। बाद में दमकल ने आग पर काबू किया।
Author: Taja Report
Post Views: 19

