
मुजफ्फरनगर । कांवड़ यात्रा अब अंतिम चरण में है। राजमार्ग कांवड़ियों से पैक है। अब फर्राटा बाइकों और डाक कावड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। तीन करोड़ शिवभक्त अभी तक कांवड़ लेकर रवाना हो गए हैं।
22 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा दो अगस्त को शिवरात्रि पर्व के साथ संपन्न हो जाएगी। पूरा दिल्ली-हरिद्वार हाईवे डाक कांवड़ के हवाले हो गया है। धर्मनगरी में अब डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ हुआ है। अब वाहनों पर सवार कांवड़ यात्रियों में कोई गंगाजल लेने जा रहा है तो कोई गंगाजल लेकर वापस अपने गंतव्यों की ओर दौड़ रहा है। बड़ी संख्या में डाक कांवड़िए और बाइकर्स लौटने की तैयारी में हैं।
Author: Taja Report
Views: 21


