Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चरथावल में संघर्ष में तीन घायल, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । दूधली और चरथावल के लोगों में मारपीट में दूधली के तीन लोग घायल हो गए। कस्बे के दो लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सीओ सदर ने बताया कि पुलिस के साथ बद्सलूकी जैसा कोई मामला सामने नहीं आया।

थाना चरथावल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि चरथावल – चौकड़ा मार्ग पर दूधली निवासी व्यक्ति की बुलेरो तथा कस्बा चरथावल निवासी व्यक्ति के ट्रक में टक्कर हो गयी है तथा दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो रही है । थाना चरथावल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मारपीट में घायल 3 व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । थाना चरथावल पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया है । वर्तमान में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

दूधली के लोगों ने चरथावल चेयरमैन इस्लामुद्दीन पर लोगों को भड़काकर हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *