Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चरथावल में ढाई लाख की नकदी समेत पिकअप पकड़ी

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के हिंडन पुलिस चौकी पर चैकिंग के दौरान एसएफ़टी टीम तथा थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस की अवैध धन परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही,चेकिंग के दौरान ढाई लाख रुपये बरामद किए हैं। महिंद्रा पिकअप से बरामद ढाई लाख की नगदी बरामद की गई।

एफ.एस.टी. टीम तथा थाना चरथावल पुलिस द्वारा बिरालसी चौकी के पास गंगनहर पटरी पर वाहनों की सघन चैकिंग के दौरान एक महेन्द्रा पिक-अप नंबर यूपी 12 सीटी 2453 को रोका गया तथा सघन तलाशी ली गयी तो पिक-अप गाड़ी से 2,50,000/- रुपये मिले। पिक-अप गाड़ी मे सवार व्यक्ति फैजान पुत्र नौशाद निवासी पुरानी सब्जी मण्ड़ी थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर से उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो कोई संतोषजनक जवाब नही दे सका और न ही धनराशि के स्रोत से सम्बन्धित कोई प्रपत्र दिखा सका। एफ.एस.टी. टीम व थाना चरथावल पुलिस द्वारा उपरोक्त धनराशि को जब्त कर व जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *