मुजफ्फरनगर । चरथावल थाना क्षेत्र में दुःखद हादसा हो गया। विद्युत खंभे पर चढ़े लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। काम करते हुए अचानक बिजली आने से यह हादसा हुआ। 
करंट लगने से लाइनमैन विद्युत खंभे पर ही चिपक गया। बाद में लाइन बंद कर उसे उतारा गया। परिवार जन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संविदा कर्मी विजय त्यागी उर्फ नीटू की मौत को लेकर हंगामा किया। बाद में पंद्रह लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा पर परिजन शांत हुए।
Author: Taja Report
Views: 18


