मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब अनियंत्रित होकर होंडा सिटी कार पलट गई। सूचना पर बिरालसी चौकी प्रभारी कुलदीप परिहार, हिडन चौकी प्रभारी व कस्बा चौकी प्रभारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचे। हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल भेजा गया है।एक होन्डा सिटी कार नं0- यूपी 11 डीए 2014 जिसमें 06 व्यक्ति सवार थे शामली में एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये नानौता, सहारनपुर से आये थे। ये लोग वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर घूमने के लिये थानाभवन- चरथावल मार्ग पर निकले थे रास्ते में थानाक्षेत्र चरथावल के अंतर्गत ग्राम ज्ञानमाजरा के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड से टकरा गयी तथा दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में कार में सवार सभी 06 लोग घायल हो गये। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सीएचसी चरथावल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान 1. बादल पुत्र लक्ष्मण 2. नितिन पुत्र अनिल निवासीगण नानौता, सहारनपुर को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया । दुर्घटना में घायल अन्य 1. आशु पुत्र अनील 2. सुमन पुत्र नामालूम 3. कपिल पुत्र सोमपाल निवासगण नानौता, सहारनपुर 4. इरशाल पुत्र सतपाल निवासी जगाधरी, हरियाणा अभी उपचाराधीन हैं। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से वार्ता कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली गयी।


