मुजफ्फरनगर । चरथावल के पास हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
रात्रि को समय लगभग 08ः15 बजे थाना चरथावल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 01 ट्रक नम्बर यूपी 19 एटी 0143 व मोटर साईकिल नम्बर यूपी 19 एन 5287 की हिण्डन चौकी के पास टक्कर होने से दुर्घटना हो गयी है। सूचना प्राप्त होते ही थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो मोटर साईकिल सवार युवक की दुर्घटना में मृत्यू हो गयी है। मृतक रोहित पुत्र रमेशचन्द निवासी ग्राम चन्देलमन जलालाबाद थाना थानाभवन जनपद शामली के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। ट्रक व ट्रक चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है। थाना चरथावल पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 7


