Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चरथावल के पास फिर अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, दो लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में सीएनजी पेट्रोल पंप के पास चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर देर रात शादी से लौटते समय भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब सुबह 3 बजे अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में मरने वाले चरथावल के निवासी बताए गए हैं। वे किसी विवाह समारोह से लौट रहे थे।

गौरतलब है कि चरथावल क्षेत्र में कल भी सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दुखद मौत हुई थी। बीती रात्रि को समय करीब 02:00 बजे थानाक्षेत्र चरथावल में सीएनजी पम्प के पास एक एक्सयूवी कार नम्बर HR 26 CJ 6336 के पेड़ से टकरा जाने की सूचना थाना चरथावल पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में कार सवार युवकों रोहित और विकास की मौके पर ही मौत हो गई। 06 अन्य व्यक्ति घायल हैं, जिनका उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोग मेरठ से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन का एक्सल खराब होने तथा तेज गति में वाहन मोड़ने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्य किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 06 घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया जा रहा है तथा चिकित्सकों को घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *