मुजफ्फरनगर । मोरना में बिजनौर लोकसभा से भाजपा रालोद प्रत्याशी चन्दन चौहान ने चुनाव कार्यालय का एमएलसी वंदना वर्मा, ज़िला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस दौरान हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमे रालोद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने आहूति दी। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रमा नागर, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक और प्रभात तोमर आदि भी मौजूद थे।
Author: Taja Report
Post Views: 26


