मुज़फ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया मंगलवार शाम को पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप की धर्मपत्नी दिवंगत बीना स्वरूप के निधन के बाद उनके द्वारिकापुरी स्थित आवास पर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप और स्वर्गीय बीना स्वरूप के ज्येष्ठ पुत्र वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उनके अनुज सौरभ स्वरूप उर्फ बंटी, विकास स्वरूप उर्फ बब्बल तथा नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप धर्मपत्नी गौरव स्वरूप से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
Author: Taja Report
Post Views: 12


