मुजफ्फरनगर । पूर्व मंत्री स्व चितरंजन स्वरूप की पत्नी तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप की माता जी वीना स्वरूप बंसल का आज सुबह निधन हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गये। बताया गया है कि आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पडा। उन्हें मैडिकल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। टीआर न्यूज परिवार उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुये ईश्वर से प्रार्थना करता है कि परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Author: Taja Report
Views: 23


