नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आज सुबह इस्तीफा सौंप दिया था। इस्तीफा देते वक्त गौरव वल्लभ ने कहा कि मैं सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता। उन्होंने राम मंदिर पर कांग्रेस के रवैये की भी आलोचना की थी। इस के बाद अब खबर आई है कि गौरव वल्लभ ने बीजेपी का दामन थाम लिया।
Author: Taja Report
Post Views: 15

