Taja Report

गो तस्करों ने गोसेवक संत पर गाड़ी चढाकर जान ली, मथुरा में जाम और बवाल

मथुरा । थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात गौ-तस्करों ने गोसेवक की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर, जिन्हें क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और रोष फैल गया। उग्र भीड ने आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर पथराव कर दिया। इस पथराव में एसडीएम और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालात पर काबू पाने के लिए सेना की टुकड़ी ने मोर्चा संभाला है। तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पडा।

बताया गया है कि बाबा चंद्रशेखर को क्षेत्र में गौ-तस्करों की सूचना मिली थी। इसके बाद वे अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। नवीपुर के समीप तस्करों ने अपनी गाड़ी बाबा के ऊपर चढ़ा दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए छाता पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। भीड़ ने जाम लगाकर कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। हालत बिगडते देख सेना को बुलाना पडा। आरोप है कि बाबा चंद्रशेखर महाराज की मृत्यु महज़ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। आक्रोशित भीड़ ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़ी थी। अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

मुख्यमंत्री ने मथुरा के कोसीकलां में हुई घटना का संज्ञान लेकर  मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने घटना स्थल पर अधिकारियों को तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए और घटना में संलिप्त अपराधियों को यथाशीघ्र चिन्हित कर उनके प्रति कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधी किसी हाल में बख्शे न जाएं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *