मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाइन पुलिस ने बीती रात गोवर्धन पूजा के समय घर में घुसकर गाली गलौज, मारपीट व छेडछाड करने वाले दो अभियुक्तों व अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा बीती रात्रि को घर में घुसकर गाली गलौज, मारपीट व छेडछाड करने वाले 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को माल रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बीती रात थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मौहल्ला केवल पुरी में खुशी शर्मा पुत्री राजीव शर्मा निवासी म0नं0 233 केवलपुरी थाना सिविल लाईन के द्वारा अपने घर के सामने भगवान गोवर्धन स्थापित करके गली में इनकी पूजा अपने परिवार संग कर रही थी। तभी विपक्षीगण शन्नो, समीर, माजिब और आसिफ आदि लोगों ने इसका विरोध किया तथा खुशी शर्मा व उनके परिजनों के साथ घर में घुसकर गाली गलौच, मारपीट व छेडछाड की गई। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्काल प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 328/24 धारा 191(2)/333/75/76/115(2)/298 BNS व 7/8 पोक्सो एक्ट बनाम 07 अभियुक्गण नामजद व 15-20 अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया तथा घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। थाना सिविल पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्तों में से 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में शामिल शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे है। घटना के संबंध में धारा 191(2)/333/75/76/115(2)/298 BNS व 7/8 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम सन्नो पत्नि आस मौहम्मद, नवाब उर्फ नवाबुद्दीन व समीर पुत्र हनीस निवासी केवलपुरी थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर शामिल हैं।