Taja Report

गोवर्धन पूजा करते परिवार से मारपीट व युवती से अभद्रता पर माहौल गर्माया

मुजफ्फरनगर । शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कच्ची सडक मल्हूपुरा में गोवर्धन पूजा कर रहे परिवार की लड़कियों और बुजुर्ग के साथ दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा मारपीट और गौवर्धन के अपमान पर लोगों का गुस्सा भडक उठा। लड़कियों ने आरोपियों पर कपड़े फाड़ने के भी आरोप लगाए हैं। घटना के बाद सैंकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट के मामले में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना की सूचना पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल ने कहा कि थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कच्ची सड़क स्थित मल्लहूपुरा बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई है। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा 1 अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *