Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गोल्डन टैंपल ट्रेन में मुंबई के यात्री की मौत

मुजफ्फरनगर । गोल्डन टैंपल ट्रेन में एक यात्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मृत युवक का शव ट्रेन से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुजफ्फरनगर में आज आरपीएफ ने स्टेशन मास्टर को 4 बजकर 48 मिनट पर सूचना दी थी कि मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टैंपल ट्रेन के एसी कोच ए- वन की सीट नंबर 10 पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। जानकारी मिलते ही जीआरपी प्रभारी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। जीआरपी तत्काल एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर जीआरपी ने युवक की पहचान 21 वर्षीय राहुल मदान पुत्र सुरेंद्र मदान निवासी ए-601 आरएनए हाईटेस जोगेश्वरी विकरौली लिंक रोड अंधेरी इस्ट मुंबई-93 रूप में की। इसके बाद जीआरपी राहुल के स्वजन को सूचना दी। जीआरपी प्रभारी ने बताया, राहुल नजीबाबाद में मामा के लड़के राजीव से मिलने के लिए जा रहा था। सहारनपुर से उसे नजीबाबाद के लिए ट्रेन पकड़नी थी। राहुल के दोनों सूटकेस और सामान सुरक्षित मिला है। हालांकि राहुल की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी लेकिन हालत देखने से लग रहा है कि राहुल की मौत संभवत: हार्ट अटैक से हुई होगी। राहुल के स्वजन मुंबई से रवाना हो गए थे। उनके आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *