Taja Report

गोली मारकर भागते युवक का शव मिलने से सनसनी

मुजफ्फरनगर। गोली मारकर भागते युवक का शव मिलने से सनसनी ।

छपार क्षेत्र के ग्राम दतियाना में मंगलवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के ही युवक दीपक पुत्र रामकुमार ने विनोद कुमार पुत्र स्व. सतपाल सिंह को गोली मार दी। गोली लगते ही विनोद घायल होकर गिर पड़े, जिन्हें स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। उधर, सूचना मिलते ही डायल 112 के जरिए पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी भी चौंक गए जब घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर आरोपी दीपक का भी शव पड़ा मिला।

पुलिस के अनुसार बीती रात्रि समय करीब 21.00 बजे थाना छपार पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दतियाना में विनोद कुमार पुत्र स्व0 सतपाल सिंह को गांव दतियाना के ही निवासी दीपक पुत्र रामकुमार ने गोली मारकर घायल कर दिया है । सूचना पर उच्चाधिकारीगण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा जानकारी की गयी तो पाया कि घटनास्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर गोली मारने वाले दीपक उपरोक्त का शव पड़ा हुआ है । थाना छपार पुलिस द्वारा मृतक दीपक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा घायल विनोद कुमार अस्पताल में उपचाराधीन है । वर्तमान में फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन किया जा रहा है, कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । स्थानीय पुलिस द्वारा प्रकरण की गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *