Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गैलेक्सी होटल पर हंगामा, नवीन जैन व उनके पुत्र पर हमला

मुजफ्फरनगर। शहर के बीच गैलेक्सी होटल के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच बीती रात बखेड़ा खड़ा हो गया आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां नवीन जैन, उनके पुत्र आकाश जैन तथा स्टाफ पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके चलते वहां हंगामा हुआ। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों तलाश शुरू कर दी है।

गैलेक्सी होटल के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसे लेकर पिछले दिनों न्यायालय के आदेश के बाद नवीन जैन और उनके साथियों ने इस होटल पर अपना दावा चलते हुए कब्जा कर लिया था। इसके चलते दूसरे पक्ष में विकास आदि लोग अपना दावा रख रहे थे। आरोप है कि बीती रात कुछ लोग वहां पहुंचे और वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वहां मौजूद नवीन जैन के पुत्र आकाश जैन ने इन लोगों का विरोध किया तो उन्होंने आकाश जैन के साथ भी मारपीट की उन्हें बचाने के लिए आए नवीन जैन पर भी हमला किया गया। इसके बाद वहां हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई और काफी देर तक मारपीट चलती रही। बाद में यह लोग वहां से चले गए नवीन जैन ने बाद में पुलिस को सूचना दी। इस मामले में चार लोगों के नामजद करते हुए कई लोगों पर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि इन लोगों ने नवीन जैन और उनके पुत्र पर जानलेवा हमला किया। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने हत्या के प्रयास तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *