Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गैंगस्टर जोड़े की शादी, तिहाड़ जेल से आएगा दूल्हा

नई दिल्ली। दिल्ली में आज दो गैंगेस्टर्स की शादी है। दूल्हा तिहाड़ जेल से आएगा। दूल्हा दुल्हन दोनों अंडरवर्ल्ड डॉन है। हत्या। अपहरण। डकैती। रंगदारी। कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के आरोपी हैं। आज दोनो की शादी है। पुलिस वाले बाराती की तरह इनकी सिक्योरिटी में लगे हैं। हमले की आशंका है।

गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी आज दिल्ली में होगी। कोर्ट ने काला को शादी के लिए 6 घंटे की पैरोल दी है। शादी की सुरक्षा में 200 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात हैं। पुलिस ने हर रिश्तेदार, वेटर को भी ID कार्ड इश्यू किया है। डॉग स्क्वायड, CCTV कैमरे भी लगाए हैं। बुलेट प्रूफ बैंक्वेट हॉल में शादी के दौरान संदीप यानी काला जठेड़ी के हाथों में हथकड़ी रहेगी। बताया जा रहा है कि फेरे के दौरान भी उसके हाथों में हथकड़ी लगी रहेगी और हर समय पुलिस वाले उसके साथ रहेंगे। संदीप और अनुराधा की पहली मुलाकात मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हुई थी।जब दोनों कई मुकदमों में फरार थे। पहली मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों महीनो तक लिविंग में भी रहे। जुलाई 2021 में दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *