मुज़फ्फरनगर। शहर के रामलीला टिल्ला मोहल्ले में नाबालिग बालिका के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण मामले को दृष्टिगत रखते हुए सपा सांसद हरेंद्र मलिक पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा भी उनके साथ थे।
सांसद ने आज पीड़िता के पिता जी से मुलाक़ात की और उन्हें हर संभव सहयोग एवं न्याय का भरोसा दिलाया। सरकार से हमारी मांग है कि पीड़िता को न्याय मिले। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए और उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Author: Taja Report
Views: 19


