मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के साथ गलत काम करने के अभियोग में वांछित मुख्य अभियुक्त नाजिम पुत्र यामीन निवासी मिमलाना रोड गुडलक पैलेस के पास थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। मौ आदिल पुत्र मौ इकबाल निवासी पीर वाली गली, मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर को भी गिरफ्तार किया गया था।
इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत अभियोग में कठोर धाराओं की वृद्धि की गयी है साथ ही अभियुक्त मौ आदिल उपरोक्त के क्लीनिक को सीज करने की कार्यवाही भी प्रचलित है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित है, शीघ्र सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनश्चित की जाएगी। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में कठोरत्तम कार्यवाही अमल में लायी गयी है।


