Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गृहविज्ञान की हाईस्कूल परीक्षा में 436 छात्राएं अनुपस्थित

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा वर्ष 2024 की हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा विगत 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की जा रही हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में 72 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। आज दिनांक 05 मार्च 2024 को प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृहविज्ञान विषय तथा इण्टरमीडिएट के व्यावसायिक शिक्षा विषय की परीक्षाएं शुचिता के साथ शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई।
हाईस्कूल के गृहविज्ञान विषय में 9035 छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसके सापेक्ष 8599 छात्राओं ने उपस्थित होकर परीक्षा दी 436 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
इण्टरमीडिएट की व्यावसायिक शिक्षा विषय में 265 छात्र व 178 छात्राएं (कुल 443 परीक्षार्थी) पंजीकृत हैं, जिसके सापेक्ष 255 छात्रों एवं 170 छात्राओं (कुल 425 परीक्षार्थियों) ने उपस्थित होकर परीक्षा दी तथा 10 छात्र एवं 8 छात्राएं (कुल 18 परीक्षार्थी) अनुपस्थित रहीं।
Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *