🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 27 अगस्त 2026*
🌤️ *दिन – गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – श्रावण*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – चतुर्दशी सुबह 09:08 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
🌤️ *नक्षत्र – धनिष्ठा 28 अगस्त रात्रि 02:15 तक तत्पश्चात शतभिषा*
🌤️ *योग – शोभन सुबह 07:56 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
🌤️*राहुकाल – दोपहर 02:15 से शाम 03:50 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:21*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:58*
👉 *दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण- पूर्णिमा,यजुर्वेद-अथर्ववेद उपाकर्म,पंचक (आरंभ: दोपहर 01:35)*
💥*विशेष- चतुर्दशी एवं पूर्णिमा व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *लक्ष्मी पूजन तिथि* 🌷
🙏🏻 *स्कंद पुराण में लिखा है पौष मास की शुक्ल पक्ष की दसमी तिथि, चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की और सावन महिने की पूनम (श्रावणी पूनम- 28 अगस्त 2026 शुक्रवार) ये दिन लक्ष्मी पूजा के खास उपाय बताये गये हैं | इन दिनों में अगर कोई आर्थिक कष्ट से जूझ रहा है | पैसों की बहुत तंगी है घर में तो 12 मंत्र लक्ष्मी माता के बोलकर, शांत बैठकर मानसिक पूजा करें और उनको नमन करें तो उसको भगवती लक्ष्मी की प्राप्ति होती है, लाभ होता है, घर में लक्ष्मी स्थायी हो जाती है | उसके घर से आर्थिक समस्याएं धीरे धीरे किनारा करती हैं | बारह मंत्र इसप्रकार हैं –*
🌷 *ॐ ऐश्वर्यै नम:*
🌷 *ॐ कमलायै नम:*
🌷 *ॐ लक्ष्मयै नम:*
🌷 *ॐ चलायै नम:*
🌷 *ॐ भुत्यै नम:*
🌷 *ॐ हरिप्रियायै नम:*
🌷 *ॐ पद्मायै नम:*
🌷 *ॐ पद्माल्यायै नम:*
🌷 *ॐ संपत्यै नम:*
🌷 *ॐ ऊच्चयै नम:*
🌷 *ॐ श्रीयै नम:*
🌷 *ॐ पद्मधारिन्यै नम:*
🙏🏻 *सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्ति प्रदायिनि | मंत्रपूर्ते सदा देवि महालक्ष्मी नमोस्तुते ||*
*द्वादश एतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्यय पठेत | स्थिरा लक्ष्मीर्भवेतस्य पुत्रदाराबिभिस: ||*
🙏🏻 *उसके घर में लक्ष्मी स्थिर हो जाती है | जो इन बारह नामों को इन दिनों में पठन करता है |*
🙏🏻
🌞 *~ सनातन पंचांग ~* 🌞
🌷 *रक्षाबंधनः संकल्पशक्ति का प्रतीक* 🌷
🙏🏻 *रक्षाबंधन के दिन बहन भैया के ललाट पर तिलक-अक्षत लगाकर संकल्प करती है कि ‘मेरा भाई भगवत्प्रेमी बने। जैसे शिवजी त्रिलोचन हैं, ज्ञानस्वरूप हैं, वैसे ही मेरे भाई में भी विवेक-वैराग्य बढ़े, मोक्ष का ज्ञान, मोक्षमय प्रेमस्वरूप ईश्वर का प्रकाश आये। मेरा भाई धीर-गम्भीर हो। मेरे भैया की सूझबूझ, यश, कीर्ति और ओज-तेज अक्षुण्ण रहे।’ भाई सोचे कि ‘हमारी बहन भी चरित्रप्रेमी, भगवत्प्रेमी बने।’*
🙏🏻 *इस पर्व पर धारण किया हुआ रक्षासूत्र सम्पूर्ण रोगों तथा अशुभ कार्यों का विनाशक है। इसे वर्ष में एक बार धारण करने से वर्ष भर मनुष्य रक्षित हो जाता है। (भविष्य पुराण)*
🙏🏻 *रक्षाबंधन के पर्व पर बहन भाई को आयु, आरोग्य पुष्टि की बृद्धि की भावना से राखी बाँधती है। अपना उद्देश्य ऊँचा बनाने काn संकल्प लेकर ब्राह्मण लोग जनेऊ बदलते हैं।*
🙏🏻 *समुद्र का तूफानी स्वभाव श्रावणी पूनम के बाद शांत होने लगता है। इससे जो समुद्री व्यापार करते हैं, वे नारियल फोड़ते हैं।*
🙏🏻
🚩 ~ *सनातन पंचांग* ~ 🚩
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2028, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।
राशिफल
मेष राशि
आज एनर्जी हाई रहेगी। प्रेम जीवन को जारी रखें। स्मार्ट वित्तीय निवेश योजनाओं को प्राथमिकता दें। आज निजी और पेशेवर दोनों ही मामलों में खुशियां पाने के लिए अवसरों का लाभ उठाएं। अच्छी खबर मिलेगी।
वृषभ राशि
आज सलाह के प्रति खुले रहें और आगे बढ़ने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करें। किसी भी आइडिया पर निवेश करने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च कर लेना चाहिए। लव के मेटर में आपके कमिटमेंट की परीक्षा होगी।
मिथुन राशि
अपने प्रेम जीवन में परेशानियों को दूर करके एक बेहतर दिन बिताएं। ऑफिस में आपका शेड्यूल बहुत बिजी रहेगा। आज आपको खर्चों को लेकर सावधान रहना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक पर्सनल और प्रोफेशनल क्षेत्रों में विकास के चक्र में प्रवेश करेंगे। आपको कनेक्शन, करियर में स्पीड और बुद्धिमानी से पैसे के विकल्प मिलेंगे। हल्के व्यायाम और आराम पर ध्यान केंद्रित करें।
सिंह राशि
आज जीवन में पॉजिटिव मोड़ आएगा। किसी भी झगड़े के बाद सुलह करना आपकी जिम्मेदारी है। आज रिश्ते में उत्साह रहेगा। बेहतरीन परिणाम पाने के लिए कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करें।
कन्या राशि
आज रिश्ते में ईमानदार रहें और साथी की भावनाओं की कद्र करें। रिश्तों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करें। कार्यस्थल पर रचनात्मक बने रहने के लिए हर पेशेवर चुनौती का सामना करें। वित्तीय स्थिति को बरकरार रखें।
तुला राशि
आज स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। आप उस पुराने प्रेमी से भी सुलह कर सकते हैं, जिसके साथ आपके पास्ट में गलतफहमियां थी। हेल्दी डाइट का सेवन करना भी महत्वपूर्ण है।
वृश्चिक राशि
आज मैरिड महिलाओं को अपने जीवनसाथी पर नजर रखने की जरूरत है। काम का शेड्यूल बिजी रहेगा और आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु राशि
आज सुरक्षित रहने के लिए धन को सावधानीपूर्वक मैनेज करें। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आप सभी पेशेवर चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। ध्यान रखें आज आपका रोमांटिक जीवन अच्छा रहे।
मकर राशि
आज ऑफिस में आप अच्छे, प्रोडक्टिव रिजल्ट पा सकते हैं। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आज आपका प्रेम संबंध क्रिएटिव रहेगा। पॉजिटिव परिणाम मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
आज आप समृद्ध भी रहेंगे। प्रेम संबंधों में सुखद पलों की तलाश करें। पेशेवर यात्रा सफल रहेगी। समृद्धि भी रहेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आप अपने प्रेमी के साथ अधिक समय बिता सकते हैं।
मीन राशि
रिश्ते में सुखद पलों का आनंद लें। आज नौकरी में तनाव से उबरें। सुनिश्चित करें कि आप वित्तीय आवश्यकताओं को भी ध्यान से पूरा करें। अपने प्रेमी के साथ अधिक समय बिताएं।

