Taja Report

गुरुवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

पंचांग तथा राशिफल

दिनांक – 29 मई 2025

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया रात्रि 11:18 तक तत्पश्चात् चतुर्थी

नक्षत्र – आद्रा रात्रि 10:38 तक तत्पश्चात् पुनर्वसु

योग – शूल शाम 03:47 तक तत्पश्चात् गण्ड

करण- तैतिल 12:31 दोपहर तक तत्पश्चात गर

राहुकाल – दोपहर 02:18 से दोपहर 03:59 तक

सूर्योदय – 05:17

सूर्यास्त – 06:55

दिशा शूल – दक्षिण दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 03:57 से प्रातः 04:39 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:39 से 12:23 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:44 से रात्रि 12:26 तक

सूर्य राशि- वृषभ

चंद्रमा राशि- मिथुन मे

बृहस्पति राशि – मिथुन

अग्निवास- आकाश 11:18 रात्री तक

शिववास- सभा मे रात्री 11:18 तक

व्रत पर्व विवरण – महाराणा प्रताप जयन्ती, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग संम्पति और सौभाग्य की बढ़ोतरी के लिए

भविष्य पुराण के अनुसार ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष के तृतीया के दिन रम्भा व्रत आता है… 29 मई 2025 गुरुवार को । इस दिन व्रत करने से और जप करने से संम्पति और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है | माँ पार्वती ने भी ये व्रत किया था | सुहागन देवी को खास कर करना चाहिए …जिनके घर में शादी के बाद दिक्कतें आ रही हैं, उन स्त्रियों को आप बता सकते हो | इस दिन तीन मंत्र बोल कर माँ पार्वती को प्रणाम करना चाहिए …

ॐ महाकाल्‍यै नमः

ॐ महालक्ष्म्यै नमः

ॐ महासरस्वत्यै नमः

 

दैनिक राशिफल

 

मेष राशि :- आज अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।आपकी बदलते मौसम के कारण तबीयत खराब हो सकती है।किसी बात को लेकर आज आपकी अपने माता- पिता से अनबन होने की संभावना है,अनावश्यक क्रोध न करें।मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।’

 

वृषभ राशि :- आज सोच समझकर बोलने की जरूरत है। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी वाणी से कोई आहत न हो यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं।

 

मिथुन राशि :- रुका हुआ धन आज वापस हो जाएगा। हालांकि,आपको संतान पक्ष की तरफ से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।कुल मिलाकर देखा जाए तो यह आपके लिए एक मिलाजुला दिन रहने वाला है।

 

कर्क राशि :- आज का दिन आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है।आज आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे,आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा,यश,मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 

सिंह राशि :- आज का दिन व्यापार के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है।व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी,किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं,कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।

 

कन्या राशि :- आपके लिए समय बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है।व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है,इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।

 

तुला राशि :- पारिवारिक सुख और धन में वृद्धि होने वाली है।इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

 

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।आज अपना अधिकतर समय आलस्य के कारण बर्बाद कर देंगे।अपने काम में ध्यान देने से ज्यादा अपने कार्य के विषय में या अपने कार्य स्थान के बारे में अनावश्यक ही चर्चा करते रहने से आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे।

 

धनु राशि :- आज का दिन आर्थिक मुनाफा दिलाने वाला रहेगा।आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।साथ ही आज आपके लिए आज सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं,प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा।

 

मकर राशि :- आज व्यवसाय या ऑफिस के किसी काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है।आपको आज यात्राओं से लाभ मिलेगा।

 

कुंभ राशि :- आज अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए।आपकी किस्मत का सितारा बदल रहा है,लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।

 

मीन राशि :- आज किसी भी कार्य में ज्यादा हंसी खुशी दिखाना हानिकारक हो सकता है।आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य,बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

 

आपका दिन मंगलमय हो

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *