Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गुडविल सोसायटी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुजफ्फरनगर । आज स्थानीय नई मंडी स्थित ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग परिसर में इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी मुजफ्फरनगर एवं विद्यालय परिसर के संयुक्त सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने की तथा प्रमुख उद्योगपति राकेश बिंदल इस योग दिवस समारोह के मुख्य अतिथि रहे। नगर एव जनपद के प्रमुख योगाचार्य मुकुल दुआ तथा उनके सहयोगी टीम के सदस्यों ने उपस्थित जनसमूह को शारीरिक एवं मानसिक निरोगिता के लिए विभिन्न प्रकार के योग बताते हुए तथा योगात्मक क्रिया के माध्यम से समझाते हुए सबसे योग कराया और बताया कि इस भयंकर खानपान की आपाधापी के युग में योग ही व्यक्ति की निरोगिता का एक सफल माध्यम है इस अवसर पर गुडविल सोसायटी के सचिव होती लाल शर्मा अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी वह अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश बिंदल विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता चौहान तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य विनोद संघल महेश गर्ग को पटका पहनाकर उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया इस योग दिवस कार्यक्रम में सर्वश्री एमके गुप्ता आजाद वीर नीरज बाबू बालेश इंजीनियर लोकेश चंद्रा बीएम गुप्ता पंकज गर्ग संदीप दास एडवोकेट राजेंद्र गर्ग राजीव अग्रवाल विशाल गर्ग रवि कुमार बृजमोहन महेश गर्ग प्रमोद जैन सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। जिन्होंने योग क्रिया करते हुए गुडविल सोसायटी के समस्त सदस्यों ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व स्तर पर चलाई गई इस योग परंपरा की सराहना की।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *