Taja Report

गुडविल सोसायटी ने जिला अस्पताल को भेट किए 51 कंबल

मुजफ्फरनगर। आज गुडविल सोसायटी मुजफ्फरनगर के सौजन्य से जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर रहे मरीजो, तीमारदारो, स्वच्छता कर्मियों एवं स्टाफ की सुविधा हेतु 51 कंबल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एवं सचिव होतीलाल शर्मा की उपस्थिति में सोसायटी के अन्य पदाधिकारीयो तथा सदस्यों ने अपने कर कमलों से भेट किए। जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार के कार्यालय में उपस्थित कंबल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह अपरजिलाधिकारी वित एवं राजस्व जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया एवं सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार ने सोसायटी के कार्य की सराहना करते हुए और समिति को धन्यवाद पत्र भेंट करते हुए कहा कि गुडविल सोसायटी मानव हित के अनेक कार्य कर रही हैं। जिससे समाज में अच्छा संदेश जा रहा है मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित जनों ने स्वयं वार्ड में जाकर रोगियों एवं तीमारदारों को कंबल भेट किया समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने जहां सभी उपस्थित जन के प्रति आभार व्यक्त किया वहीं सोसाइटी के सचिव होतीलाल शर्मा ने अपने संबोधन में गुडविल सोसायटी द्वारा जनहित में किए जा रहे अनेक रचनात्मक कार्यों की जानकारी लोगों को दी। इस अवसर पर बीएम गुप्ता भंवर सिंह बोहरन लाल बृजमोहन डॉक्टर विवेक कुमार कीमतीलाल जैन एल.के मित्तल इ.लोकेश चंद्रा मुकेश अरोरा मुकेश लाल एडवोकेट मुनेश सिंगल विशाल कालरा देवराज पवार अंकुर गर्ग ए.के अग्रवाल मनोज जैन एल जी आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *