Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गुडविल सोसायटी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को प्रदान किए 4 हॉट वॉटर कैंपर

मुजफ्फरनगर । आज गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एवं सचिव होतीलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में स्थानीय सर्कुलर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में पहुंचकर सोसायटी के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण ने विद्यालय की प्रधानाचार्य बबीता शर्मा एवं स्टाफ सहित बालिकाओं को सर्दियों में गर्म पानी उपलब्ध होता रहे इस दृष्टि से उच्चतम गुणवत्ता वाले लगभग 12 लीटर गर्म पानी प्रत्येक हॉट वॉटर कैंपर की क्षमता वाले 4 वाटर कैंपर प्रदान किए। इस हॉट वाटर कूलर प्रदान करने वाले सोसाइटी के कार्यक्रम में जहां विद्यालय परिवार की प्रधानाचार्य बबीता शर्मा एवं शिक्षिका पूनम जैन ममता शर्मा शाहीन एवं बाबू अजीत सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की पृष्ठभूमि को सोसाइटी के समक्ष प्रस्तुत किया। वही सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल सचिव होतीलाल शर्मा एवं प्रोफेसर सतीश मित्तल देवराज पवार विनोद संगल डॉक्टर मुकेश अरोरा ने भी विचार व्यक्त करते हुए बालिकाओं के हित में चलाए जा रहे शिक्षण कार्य की सराहना की तथा समिति के बालिकाओं के हित में कार्य करने की दृष्टि तीन बरस के लिए इस विद्यालय के गोद लेने की अपील की। कार्यक्रम में सर्वश्री अनिल गोपाल गर्ग बीएम गुप्ता ल.के मित्तल मुनेश सिंघल राजीव अग्रवाल श्री कृष्ण अग्रवाल विशाल कालरा लोकेश चंद्रा आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *